चुनाव हारने के बाद TMC को एक और झटका, पार्टी मुख्यालय खाली करने का नोटिस
नई दिल्ली, मई 24 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार और सत्ता से बाहर होने के बाद तृणमूल कांग्रेस की परेशानियां लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। अब पार्टी के अस्थायी मुख्यालय तृणमूल भवन को लेकर भी नई मुश्किल खड़ी हो गई है। कोलकाता के ईएम बाइपास के पास स्थित बहुमंजिला इमारत के मालिक ने पार्टी को 2 महीने के भीतर कार्यालय खाली करने का नोटिस भेज दिया है। यह भी पढ़ें- फलता में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, 1 लाख से ज्यादा वोटों से लहराया भगवा परचम एपी कैनाल साउथ रोड स्थित इस मकान के मालिक मनोतोस साहा उर्फ मोंटू साहा ने तृणमूल नेतृत्व को कहा है कि तय समय सीमा के अंदर कार्यालय खाली कर दिया जाए। दरअसल, वर्ष 2022 में पार्टी ने तपसिया स्थित अपने पुराने और स्थायी मुख्यालय के पुनर्निर्माण के कारण अस्थायी रूप से इस इमारत को किराये पर लिया था। शुरुआत में दो साल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.