बिहारशरीफ, अप्रैल 16 -- नगर विकास व आवास विभाग के सचिव के आदेश से सशक्त स्थाय समिति का चुनाव रूका 18 अप्रैल को निगम समेत सभी 15 निकायों में होना था सशक्त स्थायी समिति का चुनाव फोटो: नगर निगम: नगर निगम प्रशासनिक भवन। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। नगर निकायों की सशक्त स्थायी समति का चुनाव स्थगित होने से मेयर से लेकर सभी निकायों के मुख्य पार्षदों ने राहत की सांस ली है। यूं कहा जाय तो इन लोगों की इज्जत एक प्रकार से बच गयी है। सशक्त स्थायी समिति का चुनाव वार्ड पार्षद की वोटिंग से कराये जाने के आदेश से निकाय प्रतिनिधियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। यह भी पढ़ें- सशक्त स्थायी समिति चुनाव पर ब्रेक 18 अप्रैल को निगम समेत सभी 15 निकायों में चुनाव कराये जाने की तिथि निर्धारित की गयी थी। नगर विकास व आवास विभाग के सचिव विनय कुमार ने आदेश जारी कर तत्काल चु...