हरदोई, मार्च 13 -- पिहानी। विधायक श्यामप्रकाश ने भैंसटा पुल के निकट स्थित अपने कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि गांवों में पंचायत चुनाव की चर्चा शुरू हो गई है। सभी की इच्छा है कि पंचायत चुनाव समय से कराए जाएं, लेकिन यदि किसी कारणवश चुनाव स्थगित होते हैं तो प्रधान और ब्लॉक प्रमुख को ही प्रशासक बनाया जाना चाहिए। जनप्रतिनिधियों को प्रशासक बनाए जाने से विकास कार्य प्रभावित नहीं होंगे, जबकि अधिकारियों को प्रशासक बनाने पर उन पर जनप्रतिनिधियों का अंकुश नहीं रहेगा और मनमानी की आशंका बढ़ेगी। विधायक ने बताया कि कुइयां और शाहाबाद तिराहा पर पीडब्ल्यूडी द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पर गुणवत्ता में कमी मिली है। चपरतला मार्ग पर लगभग दो किलोमीटर के निर्माण कार्य में भी गिट्टी, सरिया और सीमेंट का मानक के अनुरूप उपयोग नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.