चुनाव से पूर्व पार्टी को मजबूत करने में जुटी बसपा, प्रभारी बनाए
रामपुर, जुलाई 7 -- रामपुर। बसपा ने विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक ढांचा और मजबूत करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की तैनाती कर दी है। वहीं भाईचारा कमेटी भी सक्रिए की है। मालूम हो कि चंद रोज पहले ही सरजू भास्कर को जिलाध्यक्ष घोषित करने वाली बसपा ने नए सिरे से सूची जारी की है। जिसके अनुसार प्रमोद कुमार, शांति प्रसाद सागर और गौरव चौधरी ये तीनों मिलकर जिला रामपुर की विस सीटों पर पार्टी के लिए काम करेंगे। जबकि, रामपुर शहर विधानसभा के लिए तारिक परवेज खां और राकेश सागर, स्वार विस के लिए अजब सिंह सागर और दिनेश जाटव, चमरौआ के लिए सुशील सागर और ज्ञान प्रकाश बौद्ध, बिलासपुर विधानसभा के लिए महेंद्र सिंह सागर और फिरोज राम सागर, मिलक के लिए मोहन लाल सागर और बकेश कुमार सागर को विधान सभा क्षेत्र प्रभारी बनाया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.