नई दिल्ली।, जुलाई 11 -- उत्तर प्रदेश और गुजरात सहित अगले साल देश के सात राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। भाजपा नेतृत्व आने वाले विधानसभा चुनावों में नई रणनीति को अपनाने पर गंभीरता से विचार कर रही है, जिसमें भावी मुख्यमंत्री घोषित करने के बजाए सामूहिक व वर्तमान नेतृत्व के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। पिछले कई चुनावों के ट्रेंड को देखते हुए पार्टी का मानना है कि इससे सफलता का प्रतिशत बढ़ता है और ज्यादा लाभ मिलता है। जिस राज्य में पार्टी की सरकार है, उसके नेता को आगे भी बरकरार रखा जा सकता है, लेकिन वही फिर से नेता बनेगा इसकी सीधी घोषणा करने से बचा जाएगा। भाजपा में नए नेतृत्व के साथ नए बदलाव व नई रणनीति पर भी काफी चिंतन हो रहा है।चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं होग...