चुनाव से पहले संगठन को धार देगी बसपा
लखनऊ, अगस्त 30 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता बसपा सुप्रीमो मायावती विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को धार देने के साथ ही विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी रणनीति बनाएंगी। अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, आरक्षण, बेरोजगारी, पेपर लीक समेत अन्य मुद्दों को लेकर बसपा भी बीते दिनों सरकार और भाजपा पर हमलावर रही है। खासकर जेन-जी को अपने पाल में करने के लिए सभी राजनीतिक दल अपने-अपने दांव चल रहे हैं। ऐसे में बसपा की तैयारियां व तेवर दोनों महत्वपूर्ण होंगी।
संगठन को सक्रिय करना बसपा सुप्रीमो ने सोमवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में यूपी स्टेट यूनिट के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के अलावा सभी 75 जिलाध्यक्षों की विशेष बैठक बुलाई है। पार्टी बीते कुछ माह से लगातार संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने में जुटी है। बसपा सुप्रीमो के निर्देश पर जिला व मंडल स्तर की समीक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.