लखनऊ, अक्टूबर 5 -- राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद चुनाव के पहले सभी राजनीतिक दलों से बिजली निगमों के निजीकरण के मसले पर मुलाकात करेगा। परिषद ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों से मांग की जाएगी कि वे स्पष्ट करें कि निजीकरण पर उनकी क्या राय है। वे निजीकरण करेंगे या बाबा साहब की विचारधारा के साथ रहकर बिजली को सार्वजनिक क्षेत्र में बनाए रखेंगे।उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के अध्यक्षों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मुलाकात का अभियान चलाया जाएगा। सभी के समक्ष मांग रखेगी जाएगी कि वे अपने चुनावी घोषणा पत्र में स्पष्ट रूप से संकल्प लें कि सरकार बनने पर बिजली निगमों के निजीकरण को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा और बिजली व्यवस्था को सार्वजनिक क्षेत्र में ही रखा जाएगा। यह राज्य के करोड़ों उपभोक्ताओं से जुड़ा मामला है, ...