लखनऊ, अगस्त 21 -- 11 कैबिनेट मंत्रियों समेत सभी दलों के नेताओं की सुरक्षा बढ़ी लखनऊ। विशेष संवाददाता

राजनीतिक नेताओं को सुरक्षा प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने 52 राजनेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई है। इनमें 11 कैबिनेट मंत्री शामिल है। प्रदेश में यह पहली बार हो रहा जब अलग-अलग सुरक्षा श्रेणी के नेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट मुहैया कराई गई है। इनमें वाई से जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त नेता शामिल हैं।

निर्णय की पृष्ठभूमि सूत्रों के मुताबिक, यह निर्णय गृह मंत्रालय की सलाह के बाद लिया गया है। जैकेट उपलब्ध कराने वालों में भाजपा और उसके सहयोगी दलों के नेताओं के अलावा बसपा और सपा के नेता भी शामिल हैं। जिन्हें बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई गई है, उनमें कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी, निषाद पार्टी के अध्यक्ष व कै...