देहरादून, अक्टूबर 26 -- चमोली जिले के गैरसैंण में मंगलवार से शुरू होने जा रहे मौजूदा सरकार के आखिरी विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर हमलावर नजर आएंगे। कांग्रेस ने जहां सदन के बाहर और भीतर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है, वहीं भाजपा ने भी विपक्ष के हमलों की धार को कुंद करने की पूरी तैयारी कर ली है। चुनाव से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष सत्र के दौरान एक दूसरे की कमियां बताकर जनता को भी एक बड़ा संदेश देना चाहेंगे। इसके लिए दोनों दल कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गैरसैंण में शुरू हो रहे मौजूदा सरकार के आखिरी सत्र के लिए भाजपा विशेष रणनीति तैयार कर रही है। इसके तहत पार्टी के विधायक सदन के भीतर विपक्ष के हर वार पर पलटवार करेंगे। सत्र के दौरान पार्टी की रणनीति विपक्ष की धार को कुंद करने पर केंद्रित करने पर रहेगी। यह भी पढ़ें- अ...