रांची, दिसम्बर 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने मंगलवार को राज्यसभा में चुनाव सुधार पर चल रही चर्चा में भाग लिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों की सुरक्षा, उनके सुदृढ़ीकरण के लिए संकल्पित है और पिछले 11 वर्षों से इस दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव सुधार की प्रक्रिया लोकतंत्र की जड़ को मजबूत करती है। यह मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया ठीक उसी प्रकार है, जैसे हम घरों में पुराने फर्नीचर, पर्दों को बदलते हैं। राज्यसभा सांसद ने कहा कि भारत में 2002 और 2004 के बाद गहन मतदाता पुनरीक्षण की प्रक्रिया नहीं हुई। इसलिए यह आवश्यक था कि अनपेक्षित नामों को हटाया जाए और जरूरी नामों को जोड़ा जाए। प्रदीप वर्मा ने कहा कि पिछले दिनों बिहार ने इतिहास रच दिया। बिहार में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.