नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त संबंधी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, तो दूसरी ओर, चुनाव सुधार और सुनवाई की प्रक्रिया भी जारी है। गांधी जयंती, 2 अक्तूबर को आयोजित विपक्षी दलों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने पूरी सतर्कता बरती। वैसे तो देश के अनेक शहरों में विरोध-प्रदर्शन हुए हैं, किंतु मुंबई के शिवाजी पार्क और दिल्ली में जंतर मंतर पर सबकी निगाहें रहीं। प्रदर्शन के कहीं पर भी उग्र होने से रोकने के लिए पुलिस दृढ़ दिखी है। जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के पिछले प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों व प्रदर्शनकारियों में झड़प हो गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे। शायद प्रशासन ने अपने अनुभवों से सीखा है। पुलिस को अपनी और प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा की चिंता है। पिछली बार टकराव की जिम्मेदारी पुलिस पर ही डाली...