रामगढ़, फरवरी 24 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। नगर परिषद रामगढ़ का चुनाव 23 फरवरी को संपन्न हुआ। इस दौरान अध्यक्ष समेत 32 वार्ड पार्षद के लिए सुबह 7 से शाम 5 बजे तक वोटिंग प्रक्रिया हुई। अध्यक्ष पद पर 9 और वार्ड पार्षद पद पर 216 अभ्यर्थी भाग्य अजमा रहे हैं। देर शाम तक संपूर्ण मतदान का रिपोर्ट आया। कुल 97 हजार 698 में कुल 66 हजार 542 लोगों ने मतदान किया। यह कुल मतदाता का 68.11 प्रतिशत है। इसके बाद से हार-जीत का आकलन शुरु है। प्रत्याशी और समर्थक बूथ वार पड़े वोटों का विश्लेषण कर रहे हैं। विभिन्न वार्डों से मिले रुझानों के आधार पर संभावित परिणामों को लेकर चर्चा तेज है। समर्थकों के बीच गणित बैठाने और वोटों के जोड़-घटाव का दौर जारी है। सोशल मीडिया और चौक-चौराहों पर चुनावी समीकरणों को लेकर बाचतीत चल रही है। निकाय चुनाव में युवा और महिलाओं की भूमिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.