चाईबासा, जनवरी 31 -- चुनाव संबंधी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में नगरपालिका निर्वाचन-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर आदर्श आचार संहिता प्रभावी रूप से लागू की गई है। इस क्रम में चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन अथवा अन्य चुनावी अनियमितताओं की जानकारी जिला नियंत्रण कक्ष को दी जा सकती है। चुनाव से जुड़ी शिकायतें अथवा सूचनाएं हेल्पलाइन नंबर- 9835220231 पर दर्ज कराई जा सकती हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार ने दी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.