कोडरमा, जनवरी 29 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। निकाय चुनाव के तहत झुमरी तिलैया नगर परिषद् एवं नगर पंचायत कोडरमा/डोमचांच में अध्यक्ष पद एवं वार्ड पार्षद पदों के लिए नामांकन फॉर्म खरीदने और जमा करने की प्रक्रिया 29 जनवरी से प्रारंभ हो गई है। यह प्रक्रिया चार फरवरी की शाम तीन बजे तक चलेगी। अभ्यर्थी सुबह 11:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक नामांकन पत्र क्रय कर भरे हुए नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ऋतुराज ने नामांकन प्रक्रिया, नामांकन पत्र क्रय एवं जमा हेतु बनाए गए विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रक्रियाओं को पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी अभ्यर्थी को असुविधा नहीं होनी चाहिए। उपायुक्त ने निर्वाची पदाधिकारियों एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.