रुडकी, सितम्बर 30 -- लक्सर। आजाद समाज पार्टी के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी इकराम हसन को कथित तौर पर चुनाव से दूर रहने का धमकी भरा पत्र मिला है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि बसेड़ी खादर निवासी इकराम हसन ने तहरीर में बताया कि वह कई साल से राजनीति में सक्रिय हैं। आरोप है कि पत्र में उन्हें चेतावनी दी गई कि यदि उन्होंने चुनाव लड़ा तो उन्हें और उनके बच्चों को मार दिया जाएगा। बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...