नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों की तैयारियों के बीच अकोला नगर निगम के एक उम्मीदवार लक्ष्मीकांत अग्रवाल का दिलचस्प नामांकन चर्चा में आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के लिए 5,000 रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना था। यह एक सामान्य प्रक्रिया है। हालांकि जब लक्ष्मीकांत अपने पैसे लेकर दफ्तर पहुंचे, अधिकारी हैरान रह गए। दरअसल लक्ष्मीकांत इन रुपयों के सिक्के, बोरी में भरकर ऑफिस पहुंच गए। न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक घटना जोन 5, वार्ड 15 में हुई। लोकतांत्रिक जनआधार पार्टी के उम्मीदवार लक्ष्मीकांत अग्रवाल ने अपना नामांकन पत्र मंगलवार को दाखिल किया था। इस दौरान नोटों की गड्डी के बजाय अग्रवाल ने अधिकारियों की मेज पर 5, 10 रुपये के सिक्कों के बंडल के साथ 10, 20, और 50 रुपये के नोट रख दिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.