जहानाबाद, अक्टूबर 6 -- कुर्था , निज संवाददाता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने कुर्था में प्रतिरोध मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व राजद किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने किया।

प्रतिरोध मार्च का मार्ग प्रतिरोध मार्च कुर्था प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए विद्रोही चौक पहुंचा। इसके बाद कार्यकर्ता वापस लौटते हुए कुर्था बस स्टैंड पहुंचे, जहां मार्च सभा में तब्दील हो गया।

सभा में मुख्य आरोप सभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित करने तथा चुनाव प्रक्रिया में अनियमितता बरतने के आरोप लगाए। वक्ताओं ने दावा किया कि चुनाव प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर फ...