धनबाद, मार्च 2 -- धनबाद। नगर निगम के मेयर का चुनाव लड़ने वाले शांतनु चंद्रा ने समर्थन के लिए जनता का आभार जताया। उन्हें मेयर पद पर 3754 मत मिले। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जनता का जो सहयोग मिला है, वह जीवन भर इसके लिए आभारी रहेंगे। शोषित-पीड़ित और दलित की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि मेरे नाम को लेकर हुए कंफ्यूजन की वजह से मेरे वोट दूसरे साथियों को चले गए। मेरा नाम शांतनु चंद्रा है, जबकि शहर में लोग मुझे बबलू पासवान के नाम से जानते हैं। यही वजह है कि मुझे उतने मत नहीं मिले, जितने का आकलन मैंने किया था। हार-जीत से अलग होकर आगे भी मैं लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए सक्रिय रहूंगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.