लखनऊ, मार्च 28 -- डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र एवं लोक प्रशासन विभाग की ओर से विश्वविद्यालय के एलआरसी सभागार में विशेष व्याख्यान हुआ, जिसमें 'ट्रेंड्स एंड पैटर्न्स इन इंडियन इलेक्शंस' विषय पर चर्चा हुई। राजनीति शास्त्र एवं लोक प्रशासन के विभागाध्यक्ष आचार्य अश्वनी कुमार दुबे ने भारत में निर्वाचन प्रक्रिया का वर्णन करते हुए भारतीय लोकतंत्र में इसके महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता 'सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज' (सीएसडीएस), नई दिल्ली के पूर्व निदेशक आचार्य संजय कुमार ने राज्यों के विधानसभा चुनावों में पिछले कई वर्षों में पुरुषों की अपेक्षा महिला एवं युवा मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के मेल से भारतीय चुनावी परिदृश्य पर इसके प्रभाव की विस्तृत चर्चा क...