वाराणसी, फरवरी 17 -- वाराणसी, संवाददाता। बनारस और सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अब महिला अधिवक्ताओं की 30 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। यह जानकारी सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम और महामंत्री आशीष सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने बार एसोसिएशनों के वार्षिक चुनाव में महिला अधिवक्ताओं के लिए 30 प्रतिशत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का निर्देश उत्तर प्रदेश बार काउंसिल को दिया है। इसी क्रम में बार काउंसिल के सचिव ने सेंट्रल बार एसोसिएशन से यह जानकारी मांगी थी कि क्या सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में कोषाध्यक्ष पद पर महिला उम्मीदवारों को आरक्षण दिया गया तथा कार्यकारिणी में 30 प्रतिशत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है या नहीं। इस पर सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री ने पत...