आरा, दिसम्बर 15 -- बिहिया। निज संवाददाता शाहपुर विधानसभा चुनाव में बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित करने को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शाहपुर विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता जगदीशपुर अमरेन्द्र कुमार और बिहिया बीडीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी मोनालिसा प्रियदर्शिनी ने चुनाव अवधि में बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारी, शिक्षक व कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मतदान केन्द्र सीएपीएफ के ठहराव एवं बीएलओ के रूप में अच्छा कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले पदाधिकारियों में सीओ रचना कुमारी, बीपीआरओ ऋषिका रत्नप्रिया, राजस्व अधिकारी राधेश्याम चौधरी, कल्याण पदाधिकारी अजय शील, सहकारिता पदाधिकारी विनोद मिश्रा, बीईओ मनोज कुमार सहित कई थे। इसके अलावा स...