मुजफ्फर नगर, जून 27 -- मुजफ्फरनगर। दी गुड़ खाण्डसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन' के आगामी 30 जून को होने वाले चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। बुधवार को एक प्रत्याशी द्वारा संजय मित्तल ग्रुप और चुनाव अधिकारी पर लगाए गए आरोपों के बाद, संजय मित्तल ग्रुप ने प्रेस वार्ता कर अपना पक्ष रखा और सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। शुक्रवार को प्रत्याशी संजय मित्तल ने कहा कि यह व्यापारियों की संस्था का चुनाव है, इसलिए सभी को मर्यादा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करना चाहिए। चुनाव अधिकारी अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्पक्षता से निभा रहे हैं और बेवजह भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। यह भी पढ़ें- चुनाव में पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होगी प्रक्रिया : संजय मित्तल इस दौरान सुरेंद्र बंसल, हरिशंकर तायल, और राजेंद्र सिंघल सहित अन्य समर्थकों ने स्पष्ट क...