फतेहपुर, मार्च 7 -- विजयीपुर। क्षेत्र की साधन सहकारी समिति कूरा में अध्यक्ष (सभापति) पद के चुनाव को लेकर शनिवार को विवाद खड़ा हो गया। विपक्षी डायरेक्टरों ने चुनाव प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगा दिया। आरोप है कि डायरेक्टर नामांकन के लिए पर्चा खरीदने का इंतजार करते रहे, लेकिन चुनाव अधिकारी सुबह 10 बजे के बाद से गायब हो गए। शाम को सोशल मीडिया पर जारी आदेश में चेतराम पासवान को निर्विरोध सभापति घोषित किए जाने की सूचना सामने आई, जिससे विपक्षी पक्ष में नाराजगी फैल गई है। कूरा साधन सहकारी समिति में कुल नौ डायरेक्टर पद निर्धारित हैं, जिनमें भखरना क्षेत्र का एक सदस्य पद रिक्त चल रहा है। ऐसे में कुल आठ डायरेक्टरों के बीच सभापति पद के लिए शनिवार को चुनाव होना था। चुनाव संपन्न कराने के लिए धाता ब्लॉक में तैनात सचिव लवलेश मिश्रा को चुनाव अधिकारी नियु...