हरिद्वार, नवम्बर 23 -- रविवार को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की विस्तारित बैठक में राजनाथ सिंह भी पहुंचे। उत्तराखंड में हैट्रिक के लिए चुनाव से पहले भाजपा विधायकों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करेगी। पांच साल के कामकाज, क्षेत्र में सक्रियता और जनता के बीच स्वीकार्यता के आधार पर उनकी दावेदारी परखी जाएगी। बूथ स्तर से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर विधायकों की टिकट की दावेदारी भी परखी जाएगी। कमजोर रिपोर्ट कार्ड वालों का टिकट कट सकता है और नए चेहरों को मौका मिल सकता है। पेश है हरिद्वार से सागर जोशी की रिपोर्ट...एंटी इनकंबेंसी से निपटने की चुनौती भाजपा के लिए लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के साथ मौजूदा विधायकों के प्रति संभावित नाराजगी से निपटना भी बड़ी चुनौती है। पार्टी यह जानना चाहती है कि पांच साल के कार्यकाल में विधायकों ने अपने क्षेत्रों में कितना ...