चुनाव में जीत की खुशी पर यूकेडी का जुलूस
अल्मोड़ा, सितम्बर 30 -- सल्ट। राजकीय महाविद्यालय मानिला और स्याल्दे में छात्रसंघ चुनाव के अध्यक्ष पद पर जीत का यूकेडी ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने यूकेडी नेता प्रताप बसनाल के नेतृत्व में मरचूला से हिनौला, शंशीखाल, प्रेमनगर, मौलेखाल, जालीखान, पैसिया, छिमार, डोटियाल होते हुए देघाट तक जुलूस निकाला। मानिला में प्रीति रावत तो स्याल्दे में हिमांशु सिंह निर्वाचित हुए हैं। यहां भुवन सत्यवली, हरीश रौतेला, देव बसनाल, अर्जुन देशवाल, हिमांशी कन्याल, उपसचिव राधा रावत, कोषाध्यक्ष हंसी रावत आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.