नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे में इनकम टैक्स छूट का फायदा उठाकर सरकारी खजाने को 560 करोड़ रुपए की चपत लगाने के एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। आयकर विभाग की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गुजरात पुलिस की सीआईडी क्राइम ने तीन गैर-मान्यता प्राप्त पंजीकृत राजनीतिक दलों (RUPPs) और उनके पदाधिकारियों के खिलाफ 3 अलग-अलग FIR दर्ज की हैं। आरोप है कि इन राजनीतिक पार्टियों ने लगभग 1,870 करोड़ रुपए का बोगस चंदा दिखाया और फर्जी कंपनियों, फर्जी बिलों और CA की मिलीभगत से 4 से 10 फीसदी कमीशन काटकर दानदाताओं को उनका पैसा नकद वापस लौटा दिया।कौन सी हैं ये 3 पार्टियां और कितना हुआ घोटाला? चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, ये तीनों पार्टियां 2017 से गुजरात के चुनाव मैदान में उतर रही हैं, हालांकि इनके हर उम्मीदवार की जमानत जब्त ...