बेगुसराय, अक्टूबर 1 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। मुख्य चुनाव आयुक्त ने भाजपा के इशारे पर चुनावों में गड़बड़ी कर इस देश के लोकतंत्र की हत्या करने का अपराध किया है। यह अब धीरे-धीरे सामने आ रहा है। तत्काल ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें और उनके कार्यकाल में हुए चुनावों को रद्द कर नए सिरे से चुनाव करवाया जाए। इस मांग को लेकर देश के छात्र नौजवान देशभर में बड़ा आंदोलन अख्तियार करेगा। उपर्युक्त बातें एआईएसएफ बेगूसराय जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा ने कहीं। यह भी पढ़ें- Dumka News: भाकपा माले ने चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला एसआईआर रद्द करने की मांगबैठक का विवरण ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि 5 अक्टूबर को ऑल इंडिया स...