गढ़वा, फरवरी 21 -- श्रीबंशीधर नगर। नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर निकाय चुनाव को लेकर थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में सीमावर्ती राज्य उत्तरप्रदेश के दूद्धि के सीओ राजेश कुमार राय व विंढमगंज थाना प्रभारी शिव कुमार सिंह के साथ थाना प्रभारी, नगर ऊंटारी, उपेंद्र कुमार की मौजूदगी में इंटर स्टेट बॉर्डर मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग के दौरान नगर निकाय चुनाव को शांति और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सीमावर्ती किसी भी आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने और उस दौरान विशेष चौकसी रखकर निगरानी रखने पर आपसी सहमति जताई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.