बरेली, दिसम्बर 9 -- बरेली। नगर निगम में पार्षद पति मॉडल अब बंद होने जा रहा है। शासन ने आदेश जारी कर साफ कर दिया है कि महिला पार्षदों की जगह उनके पति और रिश्तेदारों का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं होगा। नगर निगम के हर काम में सिर्फ चुनी हुई पार्षद ही जिम्मेदार मानी जाएंगी। नगर निगम के 80 पार्षदों में 32 महिलाएं हैं, इनमें कुछ महिला पार्षद तो अपनी साख क्षेत्र में बनाए हुए हैं लेकिन कुछ के पति या रिश्तेदार ही कामकाज देख रहे हैं। अब पार्षदों के पतियों और रिश्तेदारों की निगम में दखलअंदाजी नहीं चलेगी। निकायों के कार्य, नीतिगत निर्णय लेने और प्रशासनिक बैठकों में निर्वाचित व पदेन महिला पदाधिकारियों के कामकाज में किसी रिश्तेदार व निकट संबंधी को शामिल नहीं किया जा सकेगा। यह आदेश निदेशक नगर निकाय निदेशालय की ओर से जारी हुए हैं। आदेश में पुरुष जनप्रतिनिधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.