बरेली, फरवरी 12 -- बरेली। बरेली बार के मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव जयपति ने बताया कि प्रत्याशियों के नामांकन शुल्क से कुल दस लाख तीन हजार पांच सौ रुपये प्राप्त हुए थे। नामांकन, मतदान और मतगणना में कुल 5 लाख 44 हजार 898 रुपये खर्च हुए। जिससे चार लाख 58 हजार 602 रुपये शेष बजे थे। गुरुवार को मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव जयपति ने चुनाव अधिकारी विशम्भर आनंद, महावीर सिंह, राकेश सक्सेना, आनंद रस्तोगी, मोहम्मद जुबैर अमजद, रूपराम राना, प्रदीप आजाद,रामकुमार सारस्वत, खलीक उर रहमान, आलोक तायल, शान्ति पाल गंगवार, प्रेमसिंह, अमित अवस्थी, पुनीत मिश्रा और आशीष सक्सेना ने बैठक आयोजित कर बार चुनाव का आय व्यय का ब्यौरा सार्वजनिक कर शेष राशि एवं मतपत्रों के सीलबंद मतपेटिया बार सचिव दीपक पांडेय के सुपुर्द कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.