नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू मध्यावधि चुनाव के बाद ईरान पर फिर हमला करने का दबाव बना रहे। इस मामले की जानकारी रखने वाले दो क्षेत्रीय अधिकारियों और एक अन्य व्यक्ति ने यह जानकारी दी है। एक अधिकारी ने बताया कि नेतन्याहू अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर ट्रंप को ईरान के खिलाफ जल्द और व्यापक हवाई सैन्य अभियान शुरू करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, ऐसा नहीं लगता कि ट्रंप ने अभी इस बारे में कोई अंतिम फैसला लिया है। मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति के मुताबिक, नेतन्याहू ने सप्ताहांत में ट्रंप के साथ फोन पर हुई बातचीत के दौरान भी ईरान पर हमले करने की मांग उठाई थी। यह भी पढ़ें- विदेश ::: चुनाव बाद ईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू हालांकि, ट्रंप ने सैन्य कार्रवाई करने का क...