मैनपुरी, जनवरी 10 -- विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर के ग्राम नगला सेवा में सड़क और जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। परेशान ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। बुधवार को गांव के बाहर चुनाव बहिष्कार करने का बैनर लगाए जाने के बाद शनिवार को खंड विकास अधिकारी राजेश मिश्रा पंचायत सचिव अरुण मिश्रा, एडीओ पंचायत नरेंद्र सिंह यादव, टेक्नीशियन राकेश कुमार के साथ गांव पहुंच गए और ग्रामीणों से बात की। बीडीओ ने समस्याओं को सुना और जल्द समाधान का भरोसा दिया। क्षेत्र के लाखनमऊ मोहब्बतपुर लभौआ मार्ग से नगला सेवा गांव तक 670 मीटर सड़क निर्माण नहीं होने से बारिश के दिनों में जलभराव हो जाता है। गांव में जाने के लिए एक मात्र रास्ता है जो आज तक कच्चा है। घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए किसी तरह की नाली भी नहीं है। इससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.