चतरा, फरवरी 10 -- चतरा प्रतिनिधि नगर परिषद चुनाव को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नगर अध्यक्ष पद के सभी प्रत्याशी जोर-शोर से प्रचार अभियान में लगे हैं। प्रत्याशी सुबह से लेकर देर शाम तक विभिन्न वार्डों और मोहल्लों का दौरा कर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। घर-घर जाकर वे लोगों से समर्थन मांग रहे हैं और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। प्रचार के दौरान उम्मीदवार अपनी प्राथमिकताओं और योजनाओं को भी जनता के सामने रख रहे हैं। वे शहर के विकास, बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था, सड़क और नाली निर्माण, पेयजल सुविधा तथा नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने का वादा कर रहे हैं। कई प्रत्याशी युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए विशेष योजनाएं लागू करने की बात भी कह रहे हैं।चुनाव को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। समर्थकों की भी सक्रिय भागीदारी देख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.