कोडरमा, अप्रैल 22 -- कोडरमा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि नवनीत ओझा (बंटी) को पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए हुगली जिले के तारकेश्वर विधानसभा का प्रभारी मनोनीत किया गया। अपने इसके लिए उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी है। नवनीत के मनोनयन पर बधाई देने वालों में कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सह गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा, प्रदेश सचिव मनोज सहाय पिंकू, ईश्वर आनंद, जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष भागीरथ पासवान, सुरेंद्र यादव, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बेबी सिन्हा आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...