नई दिल्ली, जनवरी 7 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत के निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कहा कि वह 'लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन' आईआईसीडीईएम पर होने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा। आयोग ने कहा कि दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 21 से 23 जनवरी के बीच पहले आईआईसीडीईएम 2026 का आयोजन होगा। भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन संस्थान (आईआईआईडीईएम)के महानिदेशक राकेश वर्मा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आईआईसीडीईएम 2026 चुनाव प्रबंधन और लोकतंत्र के क्षेत्र में भारत द्वारा आयोजित अपनी तरह का सबसे बड़ा वैश्विक सम्मेलन होगा। उन्होंने कहा कि इसमें दुनिया भर के चुनाव प्रबंधन निकायों (ईएमबीएस) का प्रतिनिधित्व करने वाले लगभग 100 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि, साथ ही अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, भारत में विदेशी मिशनों और चुनाव के क्षेत्र में...