मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कॉलेजों के छात्र चुनाव प्रबंधन का गुर सीखेंगे। भारतीय अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन संस्थान ने यह पहल की है।यूजीसी ने इसको लेकर गाइडलाइन जारी की है। तीन स्तर पर कॉलेजों में शैक्षणिक अभियान चलाया जाएगा। बीआरएबीयू समेत सभी विश्वविद्यालयों में इसे लागू किया जाएगा। चुनाव प्रबंधन को लेकर अनुसंधान, अकादमिक सम्मेलन कराए जाएंगे। जून में पहला सम्मेलन होगा। इसमें शामिल होने के लिए विवि के छात्रों को तैयार किया जाएगा। डीएसडब्ल्यू डॉ. आलोक प्रताप सिंह ने कहा कि सभी कॉलेजों को निर्देश दिया जा रहा है कि अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को इसमें शामिल होने के लिए तैयार करें, ताकि इनकी सहभागिता लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन में हो सके।इन गतिविधियों के जरिए तैयार किये जाएंगे छात्र-लोकतंत्र और चुनाव प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.