लखनऊ, मई 8 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देशवासियों के नाम अपील जारी करते हुए कहा है कि पश्चिम बंगाल जाकर पता चला कि चुनाव की महाधांधली और महाबेईमानी के बारे में पता चला। बात अब केवल चुनाव की प्रक्रिया को बचाने की नहीं है, देश को बचाने की है।अखिलेश ने कहा है कि देश आज उन गलत हाथों में चला गया है जो संविधान, लोकतंत्र, आरक्षण, स्वतंत्रता, समता-समानता, न्याय, गरिमा, देश की एकता-अखंडता, सद्भाव-सौहार्द-बंधुत्व, महिलाओं के मान-सम्मान, युवाओं, किसानों, मज़दूरों, शोषित, वंचित, गरीब कुल मिलाकर पीड़ित-पीडीए के वर्तमान व भविष्य के हक और अधिकारों के घोर विरोधी है। भाजपाई और उनके मुखबिर संगी-साथी आजादी से पहले भी देश के विरोधी थे और आजादी के बाद भी हैं।उन्होंने यह भी पढ़ें- हम वो नहीं जो मुश्किल समय में साथ छोड़ दें, तृणमूल ओर द...