चाईबासा, जुलाई 13 -- चाईबासा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूरे झारखंड सहित पश्चिमी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान को गति देने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इस अभियान को पूरी तरह सफल और त्रुटिहीन बनाने के उद्देश्य से आगामी 14 जुलाई को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की द्वितीय बैठक तथा चुनाव पाठशाला की द्वितीय बैठक का आयोजन एक साथ किया जाएगा। यह महत्वपूर्ण बैठक जिले के सभी मतदान केंद्रों पर दिन के 11बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए गंभीर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: 14 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 एवं चुनाव पाठशाला की द्वितीय बैठक इस विशेष बैठक के दौरान मुख्य रूप से प्रारूप एएसडीडी सूची पर गहन विचार-...