चुनाव पर संदेह पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ा संदेश, SC से झटके के बाद बीजेपी ने TMC को सुनाया
नई दिल्ली, मई 2 -- भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता अमित मालवीय ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में मतगणना के लिए केंद्र सरकार के कर्मियों की तैनाती संबंधी निर्वाचन आयोग के आदेश में सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप से इनकार, चुनावी प्रक्रिया पर संदेह पैदा करने के प्रयासों के खिलाफ एक स्पष्ट संदेश है। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतगणना के लिए केंद्र सरकार के कर्मियों की तैनाती संबंधी निर्वाचन आयोग के परिपत्र को चुनौती देने वाली तृणमूल कांग्रेस की याचिका पर शनिवार को सुनवाई करते हुए कहा कि इस याचिका पर आगे कोई आदेश आवश्यक नहीं है। टीएमसी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा याचिका खारिज किए जाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। भाजपा नेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, 'सुप्रीम कोर्ट ने एक और कानूनी झटका दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.