मुंगेर, मई 20 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर वर्कशॉप स्थित हिंदी पुस्तकालय में बुधवार को ऑल इंडिया एससी एवं एसटी रेलवे एम्पलॉइज एसोसिएशन, जमालपुर वर्कशॉप के सत्र 2026-2029 के लिए पदाधिकारियों का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव को लेकर सुबह से ही सदस्यों में उत्साह का माहौल देखा गया। चुनाव में कुल 245 एससी-एसटी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित, अध्यक्ष बने अरविंद कुमारचुनाव परिणाम कारखाना अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में मुनेश्वर टुडू ने 219 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की और लगातार तीसरी बार कारखाना अध्यक्ष चुने गए। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी अरविंद कुमार चौधरी को 21 मत मिले, जबकि 5 मत अवैध घोषित किए गए। इसके अलावा कारखा...