लखीसराय, नवम्बर 15 -- चानन, निज संवाददाता। विधानसभा चुनाव 2025 के मतगणना परिणाम जानने के लिए षुक्रवार की सुबह होते ही लोग टीवी व मोबाइल स्क्रीन से चिपक गए। पल-पल की जानकारी लेने के लिए लोग आतूर दिखे। कई जगहों पर दुकानदार द्वारा टीवी स्क्रीन को बाहर में रखा गया था। शुरूआती रूझान से ही एनडीए नेताओं की बढ़त मिलने लगी थी। सूर्यगढ़ा विधानसभा के परिणाम जानने को लेकर अधिकांश लोग उत्साहित थे। इस दौरान लोग चुनाव के संभावित परिणामों को लेकर भी चर्चा करते रहे। टीवी स्क्रीन पर टकटकी लगाए गोपालपुर के किशोर कुमार, शशि भूषण राय, भंडार के बीरेन्द्र भंडारी, मुखिया दीपक सिंह, पूर्व मुखिया उमेश महतो आदि ने कहा कि एक बार फिर नीतीश सरकार बन रही है। सूर्यगढ़ा के एनडीए प्रत्याशी रामानंद मंडल की जीत से विकास को नई पहचान मिली है। पूरे राज्य में न्याय के साथ विकास की...