चुनाव ड्यूटी में लगे सेवानिवृत्त अफसर भी नहीं दिखा सकेंगे राजनीतिक झुकाव
गोरखपुर, नवम्बर 12 -- गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय चुनाव आचार संहिता के दौरान सरकारी व्यवस्था से जुड़े सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को भी राजनीतिक निष्पक्षता बनाए रखनी होगी। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकारों की ओर से विभिन्न पदों पर लगाए गए या दोबारा नियुक्त किए गए सेवानिवृत्त अधिकारियों पर भी सरकारी कर्मचारियों जैसी पाबंदियां लागू होंगी। वे न तो किसी राजनीतिक दल या प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर सकेंगे और न ही अपने पद, नाम या अधिकार का इस्तेमाल किसी राजनीतिक दल के समर्थन में कर सकेंगे।
सेवानिवृत्त अधिकारियों पर भी पाबंदियां निर्वाचन आयोग ने 09 नवंबर को उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर, पंजाब और उत्तराखंड के मुख्य सचिवों और मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को पत्र भेजकर कड़ाई से पालन कराने को कहा है। आयोग ने कहा है कि आच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.