जहानाबाद, मई 4 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। बंगाल, असम और पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा के जीत पर जहानाबाद भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष धीरज कुमार के नेतृत्व में पटाखे फोङे गए एवं मिठाइयां बांटी गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल, आसाम और पुड्डुचेरी चुनाव के रिजल्ट के बाद अरवल मोड़ पर उपस्थित हुए और जीत का जश्न मनाया। मिठाई खिलाकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया सही मायने में बंगाल की जनता का जीत है। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष धीरज कुमार के साथ जिला महामंत्री अमरेन्द्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश केसरी,कृष्णा गुप्ता, मुन्नी चन्द्रवंशी, कृष्णकांत कुमार जिला मंत्री मनोज पासवान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुनम कुमारी, जिला कोषाध्यक्ष महेन्द्र कुमार, जिला प्रवक्ता विनोद पाठक, मंडल चिकित्सा मंच...