लखनऊ, जनवरी 1 -- बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि देश में घृणा व नफरती तनाव की राजनीति खत्म होनी चाहिए। देशहित व जनहित के लिए जरूरी है कि चुनाव जनमत से अधिक जुगाड़ का तंत्र न रह जाए। मायावती ने गुरुवार को नए वर्ष की बधाई देते हुए कहा है कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों को भी 'अनेकता में एकता' व 'सर्व धर्म समभाव' के साथ काम करना चाहिए। सभी धर्म का एक-समान सम्मान व सभी के जान, माल और मजहब की सुरक्षा की गारंटी संवैधानिक पहचान के हिसाब से होनी चाहिए। देश में अमीरी-गरीबी को बढ़ाने वाला नहीं, बल्कि भारत में बहु-अपेक्षित समतामूलक विकास वाला काम होना चाहिए, जिससे लोगों का जीवन सही मायने में खुश और खुशहाल बन सके। उन्होंने कहा कि यूपी में बहुजनों की अपार गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार आदि से जीवन त्रस्त है। देश के विकास का लाभ कुछ मुट्ठी भर लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.