नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध का असर भारत में भी देखने को मिला है। LPG की समस्या अभी देखने को मिल रही है। वहीं, पेट्रोल-डीजल की कमी का असर भी देखा जा चुका है। खास बात ये है कि कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का असर अभी तक देश के रिटेल कस्टमर्स पर नहीं पड़ा है, क्योंकि सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। हालांकि, अब जल्द ही नई कीमतों की मार ग्राहकों को झेलनी पड़ सकती है। दरअसल, लाइव मिंट की एक रिपोर्ट के में कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (KIE) के अनुसार, यह स्थिति जल्द ही बदल सकती है। हालांकि, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कीमतें बढ़ने की खबरों को सिरे से नकार दिया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद का असरब्रोकरेज फर्म KIE का ऐसा अनुमान है कि पश्चिम एशिया में शांति समझौता न होने के कारण, भारत...