प्रयागराज, मई 15 -- राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने पेट्रोल और डीजल के दाम में तीन-तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। कहा कि मोदी सरकार पांच राज्यों के चुनाव खत्म होने का इंतजार कर रही थी। चुनाव समाप्त होते ही जनता की जेब पर डाका डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार की पुरानी नीति यह थी कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने पर पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए जाएंगे और कीमत बढ़ने पर बढ़ोतरी की जाएगी, लेकिन मौजूदा सरकार ने इसका पालन नहीं किया। यह भी पढ़ें- जयपुर में पेट्रोल 3Rs. महंगा, डीजल भी 93 के करीब पहुंचा; जानिए नए रेट यह भी पढ़ें- पेट्रोलियम वृद्धि पर कांग्रेस का तंज, मुनाफा कॉर्पोरेट का महंगाई जनता की यह भी पढ़ें- शुरू हो गई जनता से वसूली, पेट्रोल-डीजल के दाम पढ़ने पर बीजेपी पर बरसी कांग्रेस

ह...