साहिबगंज, फरवरी 22 -- साहिबगंज। नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से शहर के 29 लाइसेंसी हथियार मालिकों ने रविवार की शाम तक अपने-अपने हथियार को थाना में जमा करा दिया है। पुलिस ने नगर निकाय चुनाव को लेकर लाइसेंसी हथियारों को जमा करने का निर्देश दिया था। इस निर्देश पर नगर थाना में 20 एवं जिरवाबाड़ी थाना में 09 लाइसेंसी हथियार जमा कराये गये हैं। नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि नगर निकाय चुनाव को लेकर मिले निर्देश पर शस्त्रों को जमा कराया गया है। कुछ लाइसेंसी हथियार दुकान में भी जमा कराये गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.