नैनीताल, मार्च 23 -- भीमताल। आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर नैनीताल में भाजपा की सोमवार को संगठनात्मक बैठक हुई। जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चुनावी रणनीति पर चर्चा की। मुख्य वक्ता विनीत अग्रवाल ने बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और नए मतदाताओं को जोड़ने पर जोर दिया। जिला मंत्री मनोज भट्ट ने कहा कि पार्टी ने नई रणनीतियां तैयार की हैं। युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिससे संगठन को और मजबूत किया जा सके। बैठक में बहादुर सिंह, पूर्व मंत्री गोविंद बिष्ट, जिला मंत्री मनोज भट्ट, मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, खीमा शर्मा और कुंदन चिलवाल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.