मेरठ, सितम्बर 3 -- मेरठ, मुख्य संवाददाता आगामी विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच का कार्य प्रारंभ हो गया है, जो 21 सितंबर 2026 तक आईटीआई साकेत में किया जा रहा है।प्रभारी डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी नूपुर गोयल ने बताया कि ​यह जांच भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) और इलेक्ट्रॉनिक्स कॉपरेशन ऑफ इंडिया (ईसीआईएल) के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि ​निर्वाचन आयोग के नियमों के मुताबिक, जांच प्रक्रिया में पूरी तरह सही पाई जाने वाली ईवीएम और वीवीपैट को ही आगामी चुनावों में उपयोग में लाया जाएगा। ​इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी जिला स्तर से लेकर सीधे भारत निर्वाचन आयोग के स्तर तक की जा रही है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: विधानसभा चुनाव की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, 15 सितंबर से ईवीएम-वीवीपैट क...