धनबाद, फरवरी 22 -- नगर निगम चुनाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारी की है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिले में कुल 28 एंबुलेंस तैनात की गई हैं। प्रत्येक एंबुलेंस के साथ डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। रविवार को एक-एक एंबुलेंस मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और पॉलीटेक्निक परिसर में तैनात रहेगी। वहीं मतदान के दिन सोमवार को पॉलीटेक्निक में 9 एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों और थानों में 17 एंबुलेंस डॉक्टरों के साथ तैनात रहेंगी। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी अस्पतालों को भी अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मतदान के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति में एंबुलेंस तुरंत घटनास्थल पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.